पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर संवाददाता. मुलताई

नगर संवाददाता. मुलताई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता. मुलताई

दूर रहने से दूरियां बढ़ती जाती है, दूरियों को कम करना चाहिए। पति-प|ी को हर कदम समझदारी से उठाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन खुशहाल हो जाता है। यह समझाइश शनिवार को मेगा लोक अदालत में न्यायाधीश पदमेश शाह ने लंबे समय से अपने पति से दूर रह रही कनौजिया निवासी पूजा भूमरकर को दी। समझाइश के बाद पूजा और उसके पति आकाश ने साथ-साथ संकल्प लिया। पूजा अपने पति आकाश के साथ खुशी-खुशी अपने ससुराल जाने को तैयार हो गई। मामला यह है कि सावलमेंढ़ा निवासी आकाश का विवाह 25 अप्रैल 2012 को कनौजिया निवासी पूजा के साथ हुआ था। शादी के बाद आकाश नौकरी करने गुजरात गया। प|ी पूजा को भी गुजरात चलने के लिए कहा। पूजा के माता-पिता ने अपनी पुत्री को गुजरात भेजने से मना कर दिया। इसके बाद से पूजा मायके में रह रही थी। इस स्थिति में आकाश ने एडीजे न्यायालय में हिंदु विवाह अधिनियम के तहत परिवाद दायर किया था। न्यायाधीश श्री पदमेश शाह की समझाइश के बाद पूजा अपने पति के साथ रहने को तैयार हो गई। परसोड़ी निवासी अमरनाथ और उसकी प|ी रेखा का लोक अदालत में आया। विवाह के बाद से ही पति-प|ी में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगा।