पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारदाने खत्म तो मक्का खरीदी बंद हुई

बारदाने खत्म तो मक्का खरीदी बंद हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर्थन मूल्य पर मक्का बेचने आने वाले किसानों को बारदाने की कमीं से जुझना पड़ रहा है। बारदाने नहीं होने से शनिवार को भी मक्का खरीदी नहीं हो पाई। खरीदी नहीं होने और मौसम बिगड़ने से किसान चिंतित हो गए है। प्राथमिक कृषि सहकारी समिति किसानों से समर्थन मूल्य पर मक्का खरीद रही है। मक्का खरीदी के लिए कृषि उपज मंडी परिसर को केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को दर्जन भर से अधिक मक्का बेचने आए। दोपहर में बारदाना खत्म होने से खरीदी रूक गई। ऐसे में जिन किसानों का मक्का नहीं बिका उन्हें रात भर मक्का की सुरक्षा के लिए मंडी परिसर में ही रूकना पड़ा। किसानों को शनिवार दोपहर तक बरदाना आने की उम्मीद थी। शनिवार को सुबह से किसान मक्का बेचने पहुंच गए थे। ताईखेड़ा के भाऊराव लोखंडे ने बताया कि शुक्रवार को 20 क्विंटल मक्का बेचने लाया था। बारदाने नहीं होने से मक्का नहीं खरीदा गया। गुलाब धाकड़, कुसुम धाकड़, गेंदराव नरवरे, बाड़ेगांव के मानिकराव साकरे, मंगोना खुर्द के शिवलाल साहू, मुकेश खाड़े आदि ने बताया कि दो दिन से बारदाने आने का इंतजार कर रहे हैं।





































































































लगभग ढाई सौ क्विंटल मक्का खुले में पड़ा हुआ है। अभी तक बारदाने नहीं आए थे। हल्की बारिश और ठंड बढ़ने से मक्का के दाने में नमीं जाएगी। ऐसे में खरीदी करने वाले मक्का लेने से इंकार कर देंगे। किसानों ने जल्द बारदाने की व्यवस्था कर खरीदी शुरू करने की मांग की है।

बारदानों की 40 गठानें मंगाई है, खरीदी करेंगे

मक्काखरीदी प्रभारी हेमंत देशमुख ने बताया कि शुक्रवार शाम को बारदाने खत्म हो गए है। खरीदी करने के लिए बारदाने की 40 गठानें मंगाई गई है। बारदाने आते ही खरीदी शुरू कर दी जाएगी और किसानों को ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।

5 हजार 953 क्विंटल की हुई खरीदी

समर्थनमूल्य पर मक्का की खरीदी 21 नवंबर से शुरू हुई है। अब तक 231 किसानों ने 5 हजार 953 क्विंटल मक्का समर्थन मूल्य पर बेचा है। समर्थन मूल्य धान बेचने आठ किसान ही पहुंचे हैं। खरीदी सहायक मिलिंद आंबेकर ने बताया कि समर्थन मूल्य पर मक्का बेचने के लिए 953 किसानों ने और धान बेचने के लिए 85 किसानों ने पंजीयन कराया है। 25 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर मक्का और धान की खरी