दो भाइयों ने किसान को पीटा
मुलताई . थानाक्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में किसान के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। जाम में शुक्रवार को दो भाइयों ने मिलकर एक किसान की पिटाई कर दी। शेषराव लोहार ने पुलिस को बताया कि वह अपने खेत में नाली खोद रहा था। इस बात को लेकर प्रहलाद लोहार और उसके भाई ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है। इधर मंगोनाकला में किसान अरूण खांडवे के साथ भी दो ग्रामीणों ने मिलकर मारपीट की। अरूण ने पुलिस को बताया कि वह अपने पुत्रों के साथ खेत जा रहा था। रास्ते में राजेंद्र और देवेंद्र मिले और पुरानी रंजिश को गाली गलौज कर मारपीट की।