आग से 30 हजार की सामग्री जली
मुलताई . लीलाझरमें शुक्रवार रात को एक ग्रामीण के मकान में आग लग गई। आगजनी से मकान का पिछला हिस्सा सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाया। आग लगने से ग्रामीण को तीस हजार रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। सुभाष पिता रखडू ने बताया कि रात में भोजन करके परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। अचानक मकान के पिछले हिस्से में आग लग गई। आसपास रहने वालों ने घरों से पानी लाकर आग बुझाने में मदद की। आग की लपटे तेज होने से आग बुझाने में मुश्किल हो रही थी।