जंगल में चार घंटे शव तलाशती रही पुलिस
वरूड़(महाराष्ट्र) के एक व्यापारी का शव मप्र की सीमा में सदाप्रसन्न घाट के जंगल मे पड़ा होने की सूचना रविवार को मुलताई पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस चार घंटे तक जंगल में शव खोजती रही। देर शाम तक पुलिस जंगल में खोजते रही पर शव नहीं मिला। वरूड़ के व्यापारी नितिन ठाकुर 17 सितंबर की रात में अपनी कार से ड्राइवर के साथ मुलताई की ओर रहे थे। श्री ठाकुर मुलताई नहीं पहुंचे। परिजनों ने वरूड़ थाने में नितिन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद वरूड़ पुलिस ने ड्राइवर सहित अन्य संदिग्धों से नितिन के संबंध में पूछताछ करना शुरू कर दिया। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि नितिन की हत्या कर शव को सदाप्रसन्न घाट क्षेत्र में फेंक दिया है। इस बात की सूचना मुलताई टीआई एसके सिंह को मिली तो उन्होंने पुलिस बल के साथ सदाप्रसन्न घाट के जंगल में पहुंचकर शव तलाश किया। देर शाम तक पुलिस को शव नहीं मिला।