- Hindi News
- युवती से की छेड़छाड़, परिजनों को चाकू मारा
युवती से की छेड़छाड़, परिजनों को चाकू मारा
थानाक्षेत्र के एक गांव में डिवटिया निवासी एक युवक ने पहुंचकर सोमवार रात युवती के घर में घुसकर छेड़छाड़ की। युवती का बीच बचाव करने आए परिजनों पर युवक ने चाकू से वार कर फरार हो गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। 15 दिन पहले डिवटिया निवासी माखन कसारे उसके यहां विवाह संबंध करने के लिए आया था। परिजनों ने माखन के संबंध में जानकारी लेने के बाद सोमवार को माखन का विवाह संबंध ठुकरा दिया। इस बात से नाराज माखन सोमवार रात को युवती के घर में घुस गया। युवती अपनी मां के साथ सो रही थी। माखन गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। माखन की इस हरकत का युवती ने विरोध किया और उसकी मां ने पड़ोसियों को आवाज देकर बुलाया। माखन ने युवती की मां और पड़ोसी पर चाकू से वार कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने माखन के खिलाफ केस दर्ज किया है।