पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैतूल में पकड़ाए चोरों ने की थी मुलताई में चोरी

बैतूल में पकड़ाए चोरों ने की थी मुलताई में चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूलमें पकड़ाए गए चोरों ने मुलताई में भी एक रेडीमेड दुकान को अपना निशाना बनाया था। चोरों ने दुकान से लगभग 3 लाख के कपड़े और नकदी रुपए चोरी किए थे। चोरों ने पूछताछ में मुलताई में चोरी करने की बात कबूल की है। 4 अक्टूबर की रात में रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित ग्वालियर रेडीमेड में चोरी हुई थी। बैतूल में नपा विहार कॉम्पलेक्स और गंज शॉपिंग माल में चोरी करने वाले पांच चारों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा। मुलताई टीआई एसके सिंह ने नगर में हुई चोरी के संबंध में चोरों से पूछताछ करने के लिए एएसआई अरूण यादव, आरक्षक निलेश सोनी, सैनिक शशि पवार और ग्वालियर रेडीमेड स्टोर्स के संचालक राजीव जैन को बैतूल भेजा। टीआई श्री सिंह ने बताया कि पूछताछ में रितेश परिहार ने ग्वालियर रेडिमेड स्टोर के शटर का ताला तोड़कर चोरी करने की बात कबूल कर ली। रितेश ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए कपड़ों को वह अपने घर से बेचता था। रितेश ने ताप्ती तट पर स्थित दीपशिखा फोटो स्टूडियो के शटर का ताला तोड़ने की बात भी कबूल की है। हालांकि फोटो स्टूडियो से चोरी करने में सफल नहीं हुए थे। रितेश चौरसिया ने पुलिस को बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने में उसके साथ मुलताई के दो युवक भी शामिल थे। रितेश ने बताया कि मुलताई के इंदिरा गांधी वार्ड निवासी भय्यू आदिवासी और रवि ठाकुर भी उसके साथ मिलकर चोरी करते थे। बैतूल पुलिस ने भय्यू और रवि के संबंध में मुलताई पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद मुलताई पुलिस ने भय्यू और रवि को पूछताछ के लिए बैतूल पुलिस के हवाले किया है।