शराब पीकर कार्य कर रहा था पटवारी
मुलताई : तहसीलकार्यालय में मंगलवार को शराब पीकर कार्य एक पटवारी कार्य कर रहा था। एसडीएम पंकज जैन को सब इस संबंध में जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल तहसीलदार को शराबी पटवारी का मुलाहजा कराने के निर्देश दिए। शेरगढ़ का पटवारी मिश्रीलाल भलावी तहसील कार्यालय में शराब पीकर कार्य कर रहा था। एसडीएम के निर्देश पर पटवारी का डॉक्टर से मुलाहजा कराया और पुलिस थाने में कार्रवाई के लिए ले गया।