पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग छात्र आठ दिन से लापता

नाबालिग छात्र आठ दिन से लापता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई : प्रभातपट्टन के तिवरखेड़ से कक्षा 9 वीं में पढ़ने वाला नाबालिग छात्र 2 दिसंबर से लापता है। छात्र के पिता ने अपहरण का संदेह जताया है। कमलेश पिता साहेबराव 2 दिसंबर को घर से मुलताई में लगे मेले में जाने का कहकर निकाला था। इसके बाद से कमलेश घर नहीं लौटा। कमलेश के पिता साहेबराव ने पुलिस को बताया कि कमलेश के लापता होने के बाद से उनके मोबाइल पर अंजान नंबरों से फोन रहे हैं और कहा जा रहा है कि कमलेश हमारे कब्जे में हैं। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। साहेबराव के मोबाइल पर आए फोन की कॉल डिटेल निकाली जा रही है।