नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़
मुलताई : थानाक्षेत्र के गांव में 16 साल की नाबालिग दलित छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। कक्षा 10 वीं में पढ़ने वाली छात्रा सोमवार को दोपहर में घर पर अकेली थी। इस दौरान भागवत नाम का युवक घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के चिल्लाने पर युवक भाग गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।