- Hindi News
- सोनाघाटी की सरकारी जमीन पर पारदियों को बसाया जाएगा
सोनाघाटी की सरकारी जमीन पर पारदियों को बसाया जाएगा
पारदी कैंप में कलेक्टर और एसपी ने निरीक्षण कर उनकी समस्याएं सुनी।
नगर संवाददाता. बैतूल
शनिवार को कलेक्टर, एसपी अभिनंदन सरोवर के निकट बने पारदी कैंप में पहुंचे एवं वहां रह रहे पारदियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान यहां पर अस्थाई रूप से ठहरे 12 बीपीएल राशनकार्डधारी परिवारों को पिछले तीन माह से राशन नहीं मिलने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने जल्द राशन दिलाए जाने के निर्देश दिए। कैंप में रहने वाले विजेंद्र पारदी के लड़के सूरज के पेट के ऑपरेशन के लिए प्रकरण तैयार करने कलेक्टर ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए। कलेक्टर श्री पाटिल ने बताया कि पारदियों के पुनर्वास के लिए नेशनल हाईवे के पास सोनाघाटी में सरकारी जमीन का चयन किया गया है, जिस पर बसने पारदियों ने सहमति व्यक्त की है। इस जमीन पर पानी, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान एसपी आरके जैन, एएसपी गीतेश गर्ग, एसडीएम आदित्य रिछारिया मौजूद थे।
2007से खुले में रह रहे पारदी
मुलताईके चौथिया गांव में वर्ष 2007 में हुए आगजनी कांड की घटना और हिंसा भड़कने से पारदी समुदाय के लोग वहां से हट गए थे। वे कुछ दिन शाहपुर के बरेठा इलाके में रहे। इसके बाद से बैतूल के लाहोरी शेड और एक्सीलेंस स्कूल ग्राउंड में अस्थाई तौर पर ठहरा दिए गए। समुदाय के 85 परिवार झोपड़ी में कुछ खुले अस्थाई रूप से ठहरे हुए हैं।
अबतक नहीं हुआ पुनर्वास
पारदीसमुदाय के पुनर्वास का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। हाईकोर्ट ने समुदाय के लोगों के पुनर्वास के आदेश दिए थे। प्रशासन ने इनके पुनर्वास के लिए जगह देखी, लेकिन इसका विरोध हुआ। क्षेत्रवासी का कहना है कि पारदी समुदाय के लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। अगर वे उनके क्षेत्र या गांव में बसते हैं, तो आपराधिक घटनाओं को अंजाम देंगे।