- Hindi News
- विद्यार्थियों को आपदाओं से निबटने के गुर सिखाए
विद्यार्थियों को आपदाओं से निबटने के गुर सिखाए
सरकारी कॉलेज में आयोजित एडवेंचर कैंप में आए जिलेभर के छात्र-छात्राओं में रोमांच और उत्साह का संचार हो रहा है। शनिवार को भी साहसिक गतिविधियों के प्रशिक्षण शिविर में टीम बिल्डिंग, रोप राकिंग सहित अन्य गतिविधियां की गईं। यह गतिविधियां छात्र-छात्राओं को विषम परिस्थितियों से लड़ने के लिए सहयोगी साबित होगी।
साहसिक गतिविधि शिविर में हिस्सा लेने आई आठनेर कॉलेज की रोशनी कोसे, मुलताई के कैलाश पाटिल, सारनी के शिवपाल तथा शाहपुर कॉलेज के राजकुमार ने बताया कि इस कैंप में भाग लेकर उन्हें नए अनुभव और विभिन्न परिस्थितियों से निबटने का प्रशिक्षण मिल रहा है। जिससे वे काफी उत्साहित हैं। यह शिविर आने वाले समय के लिए सहयोगी बनेगा। शनिवार को कॉलेज में बौद्घिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस अवसर पर युवाओं को कमांडो ऑप्टिकल एवं प्राकृतिक आपदाओं से बचाव एवं आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। साहसिक गतिविधि के प्रभारी मुकेश शर्मा ने बौद्घिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दौरान कहा कि मानव मस्तिष्क में रचनात्मक प्रवृति एवं सदैव कुछ नया करने की सोच होती है, लेकिन विकास के लिए सृजनशील व्यक्तित्व का निर्माण आवश्यक होता है। शिक्षा एवं प्रशिक्षण के साथ शारीरिक दृष्टि से स्वस्थ होना भी आवश्यक है।
प्रशिक्षणार्थियों में रहा रोमांच, उत्साह
शाहपुर|एडवेंचर कैंपमें गतिविधि करते छात्र और छात्राएं।