पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारदाने उपलब्ध नहीं कराने वाले सहायक को नोटिस थमाया

बारदाने उपलब्ध नहीं कराने वाले सहायक को नोटिस थमाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारदाने उपलब्ध नहीं कराने वाले सहायक को नोटिस थमाया

मुलताई|आमलाऔर मुलताई ब्लॉक में समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध नहीं कराने वाले स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के सहायक को एसडीएम पंकज जैन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मुलताई सहित बोरदेही, खेड़लीबाजार, इटावा, मोरखा और सोनेगांव के खरीदी केंद्रों पर दो दिन से बारदाने नहीं होने से खरीदी बंद हो गई थी। केंद्रों पर मांग के अनुसार बारदाने उपलब्ध नहीं कराए गए थे।



































इस स्थिति में एसडीएम श्री जैन ने सहायक राजेश कुमार बैरागी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।