पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुलताई| इटारसीके पास पवारखेड़ा पुलिया पर ट्रक फंसने से हुए

मुलताई| इटारसीके पास पवारखेड़ा पुलिया पर ट्रक फंसने से हुए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| इटारसीके पास पवारखेड़ा पुलिया पर ट्रक फंसने से हुए ट्रैफिक जाम का असर मुलताई के पास स्थित चेकपोस्ट पर भी नजर आया। शनिवार रात से चेकपोस्ट के पास भोपाल की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया था। जिससे चेकपोस्ट से लगभग तीन किमी तक ट्रकों की लंबी कतार लगी रही। रविवार दोपहर एक बजे ट्रकों को रवाना किया गया। ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि रात 12 बजे इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट के अधिकारियों ने वाहनों को रोक दिया। अधिकारियों ने बताया कि इटारसी के पास जाम लगा हुआ है। रात भर वाहनों के पहिये थमे रहे। इसके बाद रविवार को दोपहर एक बजे वाहनों को चेक पोस्ट से रवाना किया।

इटारसी में ट्रैफिक जाम: मुलताई में रोके वाहन