पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्डवासी बोले खुदाई की, सड़क नहीं बनाई

वार्डवासी बोले- खुदाई की, सड़क नहीं बनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| रामनगरके वार्डवासी सड़क के अधूरे निर्माण की समस्या लेकर पहुंचे नगर पालिका|

मुलताई| भगतसिंहवार्ड में नाली निर्माण को लेकर हुआ विवाद, नपाई के बाद मामला हुआ शांत

नगर संवाददाता|मुलताई

रामनगरमें अधूरे सड़क निर्माण से नाराज वार्डवासियों ने रविवार को सुबह नगर पालिका के सामने बैठकर अपनी समस्या बताई। वार्डवासियों का कहना है कि सड़क बनाने के लिए घरों के सामने से खुदाई की गई है। खुदाई के बाद सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इससे घरों के सामने कीचड़ हो रहा है। लगभग एक घंटे तक वार्डवासी नपा कार्यालय के सामने बैठे रहे। उपयंत्री सीएल चौरे ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। रेलवे स्टेशन की दूसरी ओर ईदगाह टेकड़ी के पास नगर पालिका सीमेंट सड़क का निर्माण कर रही है। रामनगर अंबेडकर और ताप्ती वार्ड में बटा हुआ है। दोनों वार्डों की सीमा पर सौ मीटर के हिस्से में सीमेंट सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए खुदाई करने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं करने से लोगों में नाराजगी है। मनोज खवसे, राजू ओमकार, दुर्गेश बावने, शुभम चौरसे, पिंटू पवार ने बताया कि शेषराव खवसे के मकान से शंकर मोहबे के मकान तक के हिस्से में सड़क नहीं बनाई जा रही है। इसके आगे सड़क का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण के लिए खुदाई करके काम नहीं किए जाने से वार्डवासी परेशान है। आला मोहबे ने बताया कि उनके मकान के सामने खुदाई कर गड्ढा कर दिया है। आने जाने में भी परेशानी हो रही है। नाराज वार्डवासी अपनी समस्या बताने रविवार को छुट्टी के दिन ही नपा कार्यालय पहुंच गए। उपयंत्री सीएल चौरे ने वार्डवासियों की सड़क की समस्या का हल करने का आश्वासन दिया।

नाली निर्माण को लेकर विवाद

भगतसिंह वार्ड में नपा ने संतोष लाइनमैन के मकान से ट्रांसफार्मर तक 110 मीटर सीमेंट सड़क का निर्माण कर दिया है। सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। सड़क के आसपास रहने वालों का कहना है कि नपा उनकी निजी जमीन को खोदकर नाली बना रही है। बीआर काले ने बताया कि उनके प्लाट में से नाली निर्माण के लिए खुदाई की गई है। यहीं स्थिति नेहरू वार्ड में अमरावती रोड से खरसाली की ओर बनने वाली सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण को लेकर है। विवाद को देखते हुए नपा के उपयंत्री श्री चौरे ने पटवारी को बुलाकर तत्काल नपाई कराई।

नगर स