पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन से बंद मक्का खरीदी छुट्टी के दिन फिर से शुरू हुई

दो दिन से बंद मक्का खरीदी छुट्टी के दिन फिर से शुरू हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| बारदानेआते ही दो दिन से बंद मक्का खरीदी हुई शुरू।

नगर संवाददाता|मुलताई

बारदानेखत्म होने से समर्थन मूल्य पर मक्का की खरीदी दो दिन से बंद हो गई थी। मक्का बेचने वाले किसान परेशान हो रहे थे। रविवार को कृषि उपज मंडी के खरीदी केंद्र पर एसडीएम पंकज जैन ने पहुंचकर किसानों की समस्या सुनी। एसडीएम ने खरीदी करने वालों को तत्काल खरीदी शुरू करने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश के बाद रविवार को छुट्टी के दिन भी किसानों से समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदा गया।

प्राथमिक कृषि सहकारी समिति द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर मक्का की खरीदी की जा रही है। शुक्रवार को बारदाने खत्म होने खरीदी बंद हो गई थी। बारदाने खत्म होने की जानकारी किसानों को नहीं होने से शनिवार को भी किसान मक्का बेचने पहुंच गए थे। बारदाने आने के इंतजार और मक्के की सुरक्षा के लिए किसानों को मंडी परिसर में ही रतजगा करना पड़ रहा था। मक्का खरीदी बंद होने से किसान परेशान होने की जानकारी एसडीएम को मिली। एसडीएम ने रविवार को सुबह मंडी पहुंचे और किसानों से चर्चा की। इसके साथ ही किसानों को भरपूर सुविधा भी उपलब्ध कराने को कहा। मक्का खरीदी प्रभारी हेमंत देशमुख ने बताया कि शनिवार को शाम में बारदाने की 20 गठान मिली है। बारदाने आने से मक्का खरीदी शुरू कर दी गई है। रविवार को 197 क्विंटल मक्का खरीदा गया।