पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभात पट्टन में खाद दुकानों पर जांच करने पहुंची टीम

प्रभात पट्टन में खाद दुकानों पर जांच करने पहुंची टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभातपट्टन में यूरिया की कालाबाजारी होने की सूचना पर शनिवार रात को राजस्व विभाग, कृषि विभाग और कृषि उपज मंडी की टीम जांच करने पहुंची। टीम ने तीन दुकानों पर जांच करने पहुंची। तीनों ही दुकान में यूरिया नहीं मिला। जांच करने पहुंची टीम को सूचना मिली की गांव में दो स्थानों पर बड़ी मात्रा में अनाज और महुआ का अवैध संग्रहण कर रखा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया है। प्रभात पट्टन में किसानों को मंहगे दामों पर यूरिया बेचे जाने की शिकायत एसडीएम पंकज जैन को मिली थी। शिकायत पर एसडीएम श्री जैन ने नायब तहसीलदार बीसी सनोडिया, मंडी सचिव शीला खातरकर और कृषि विभाग के प्रभारी एसएडीओ संगीता मवासे को जांच के लिए भेजा। रात में तीन दुकानों की जांच की। दुकानों में यूरिया खाद नहीं मिला। इस दौरान टीम को सूचना मिली की विष्णु भद्रे और जहीर ने अनाज का अवैध संग्रहण कर रखा है। टीम ने विष्णु भद्रे के यहां दबिश दी। यहां पर 85 क्विंटल सोयाबीन, 10 क्विंटल मक्का, लगभग 20 क्विंटल महुआ मिला।





























































सोमगढ़ मार्ग पर स्थित जहीर के गोदाम पर 15 क्विंटल महुआ मिला। मंडी सचिव शीला खातरकर ने बताया कि विष्णु और जहीर के पास अनाज और महुआ संग्रहण करने से संबंधित लाइसेंस नहीं है। दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।