पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेम से प्लेट चोरी होने के मामले में संदिग्धों से कर रहे पूछताछ

डेम से प्लेट चोरी होने के मामले में संदिग्धों से कर रहे पूछताछ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| हरदोलीजाने वाले मार्ग के किनारे स्थित स्टाप डेम में लगी लोहे की प्लेट चोरी होने के मामले में पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। स्टाप डेम से लगातार प्लेट चोरी हो रही है। किसान लक्ष्मण खाड़े, मुकेश, नीतू आदि ने बताया कि शनिवार रात को खेत से घर जा रहे थे। इस दौरान स्टाप डेम में लगी लोहे की प्लेट निकालते हुए दो युवक दिखाई दिए। चिल्लाने पर दोनों युवक भाग गए। स्टाप डेम से कुछ दूरी पर दो लोहे की प्लेट और एक बाइक खड़ी हुई थी। किसानों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एएसआई अरुण यादव, आरक्षक निलेश सोनी मौके पर पहुंचे। स्टॉप डेम के पास खड़ी बाइक को जब्त की है।