- Hindi News
- दुष्कर्म के फरार आरोपी की संपत्ति कुर्क होगी
दुष्कर्म के फरार आरोपी की संपत्ति कुर्क होगी
थानाक्षेत्र के खतेड़ाकला निवासी दुष्कर्म के फरार आरोपी पिता-पुत्र की चल-अचल संपत्ति कुर्क होगी। पुलिस ने तहसीलदार और ग्राम पंचायत के सचिव को पत्र लिखकर दोनों की संपत्ति की जानकारी मांगी है। आरोपी महेश पिता परसराम ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया था। उसके इस कृत्य में उसके पिता परसराम ने भी सहयोग किया था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने 30 अक्टूबर 2014 को महेश और परसराम के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार है। टीआई एसके सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। दोनों की संपत्ति की जानकारी तहसीलदार और ग्राम पंचायत के सचिव से मांगी गई है।