पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुलताई|ब्लॉक केसभी 168 प्राथमिक और 85 माध्यमिक स्कूल में 15

मुलताई|ब्लॉक केसभी 168 प्राथमिक और 85 माध्यमिक स्कूल में 15

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई|ब्लॉक केसभी 168 प्राथमिक और 85 माध्यमिक स्कूल में 15 दिसंबर को प्रतिभा पर्व मनाया जाएगा। बीआरसी अतुल माकोड़े ने बताया कि प्रतिभा पर्व के लिए माध्यमिक स्कूल के हैड मास्टर, हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्यों को सत्यापन अधिकारी बनाया गया है। सत्यापन अधिकारी स्कूल में पहुंचकर स्कूल की साफ-सफाई, केश बुक, दोपहर भोजन सहित अन्य विषयों की जांच करेंगे। इसके अलावा छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन भी किया जाएगा। श्री माकोड़े ने बताया कि कलेक्टर द्वारा जिला स्तर शैक्षणिक प्रश्न पत्र बनाया गया है।





































उक्त प्रश्न पत्र को भी छात्र-छात्राओं से हल कराया जाएगा। इसके बाद मूल्यांकन कर छात्र-छात्राओं को ग्रेड दिया जाएगा।

स्कूलों में आज मनेगा प्रतिभा पर्व