पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाय बेचने वाला बना सरपंच

चाय बेचने वाला बना सरपंच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचायतचुनाव के द्वितीय चरण के चुनाव के बाद ब्लॉक की निवारी ग्राम पंचायत के मतदाताओं ने चाय बेचने वाले को गांव का मुखिया बनाया है।

सोमवार को रिटर्निंग अधिकारी दिनेश शुक्ला से निर्वाचन प्रमाणपत्र लेने के बाद सरपंच मुकेश उइके ने कहा कि जब एक चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो मैं गांव का सरपंच क्यों नहीं बन सकता। मालीपुरा में रहने वाला मुकेश चिचोली के अहिंसा चौक पर पिछले चार सालों से चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। अपने व्यवहार से मुकेश और उसके भाई ने अपनी अलग पहचान बनाई है। यही पहचान उसे पंचायत चुनाव में काम आई और वह गांव का मुखिया चुना गया। निवारी पंचायत में सरपंच के चुनाव में मुकेश उइके ने प्रकाश कुमरे को 305 वोटों से हराया। भास्कर से चर्चा में मुकेश ने बताया कि उसे सरपंच पद की जीत का अभिमान नहीं है। वह अपने पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों को उनका हक दिलाने के लिए राजनीति में आया है। वह सरपंच बनने के बाद भी चाय की दुकान चलाते रहेगा। कक्षा नवमीं तक पढ़ाई करने के बाद से वह अपने बड़े भाई के साथ चाय की दुकान में हाथ बंटाते थे।





गांव के विकास करने का जुनून मन में लिए वह पंचायत चुनाव में खड़े हो गए। मतदाताओं ने भी उन्हें भरपूर समर्थन देते हुए गांव का मुखिया बना दिया।

पुनर्मतगणना में हरदौली की संगीता विजयी

आमला|हरदौलीपंचायत के सरपंच पद की मतगणना सोमवार को एसडीएम कार्यालय मुलताई में की गई थी। इसमें संगीता पति हरकलाल को विजयी घोषित किया। उल्लेखनीय है कि पीठासीन अधिकारी ने किसी अन्य उम्मीदवार को अधिक मत बताकर विजयी घोषित कर दिया गया था। शिकायत के बाद एसडीएम पंकज जैन की मौजूदगी में पुनर्मतगणना की गई। इसमें संगीता का विजयी घोषित किया गया। तहसीलदार दिनेश शुक्ला ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

चिचोली| निवारी पंचायत में सरपंच बने मुकेश उइके दुकान पर चाय बनाते हुए।