- Hindi News
- कुएं में मृत मिले अज्ञात युवक की हुई पहचान
कुएं में मृत मिले अज्ञात युवक की हुई पहचान
मुलताई| डहरगांवमें कुएं में मिले अज्ञात युवक की पुलिस ने पहचान कर ली है। एएसआई जेपी यादव ने बताया कि मृत युवक की पहचान राजू पिता रामरतन कुमरे (25) निवासी डहरगांव के रूप में हुई है। श्री यादव ने बताया कि राजू खेत में रहता था। दो फरवरी को लापता हो गया था। मृतक के पास से मिले मोबाइल की कॉल डिटेल से पहचान हो पाई है। राजू कुएं में कैसे गिरा इसकी जांच की जा रही है।