आंधी के साथ ओले गिरे, आड़ी हुई फसल
रबी फसलों को नुकसान, गेहूं की बालियां टूटकर खेतों में बिखरी
एग्रीकल्चररिपोर्टर|बैतूल
जिलेसहित शहर में मंगलवार की रात 11 बजे के बाद तेज आंधी के साथ हुई बारिश और ओले गिरने से खेतों में खड़ी रबी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। जिन खेतों में गेहूं की फसल में बालियां गई थीं, वे तेज आंधी और ओलों की मार से टूटकर बिखर गई। घोड़ाडोंगरी और रानीपुर में आंवले के आकार के ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार शुरुआती फसल पर ओले के कारण फसल का दोबारा खड़ा होना संभव नहीं है। इधर शहर के चंद्रशेखर वार्ड, सदर, कोठी बाजार, गंज सहित अन्य क्षेत्रों में एक दर्जन से ज्यादा जगह पर टीन शेड और होर्डिंग तेज हवा से उड़ गए।
बाजापुर के किसान रवि सरनेकर, रामनगर के दीपक पवार, बैतूलबाजार के अनिल वर्मा के अनुसार रात में चली तेज हवा और बारिश के कारण गेहूं की लगभग दो माह की हो चुकी फसल आड़ी हो गई। किसानों के अनुसार गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। जिस फसल में 15 से 20 दिनों की बालियां आई थीं, वे टूटकर खेतों में बिखर गई। भडूस के किसान तरुण साहू के अनुसार आंधी से गन्ने की फसल को नुकसान हुआ है। बाड़ी खेतों में आड़ी हो गई है।
चिचोली|मंगलवार रातको चिचोली सहित आसपास के क्षेत्रों में आंधी के साथ हुई तेज बारिश से किसानों की फसलें खेत में आड़ी हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान मलाजपुर, निवारी और जोगली गांव में हुआ है।
मुलताई|क्षेत्रमें मंगलवार रात को तेज हवा आंधी के साथ बारिश भी हुई। गभग आधा घंटे तक तेज हवा चलने के बाद बारिश शुरू हो गई। इससे गेहूं और सब्जी की फसल को नुकसान है। प्रभात पट्टन ब्लॉक के सिरखेड़, गोधनी , तिवरखेड़, वंडली सहित अन्य गांवों में 15 मिनट तक बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे।
शाहपुर| मब्लॉकमें गरज-चमक के साथ कई स्थानों पर बारिश के साथ तेज हवा में शाहपुर में कई घरों के छतें उड़ गई थी। उधर बरबटपुर, भयावाड़ी आदि गांवों में बारिश तेज हवा के कारण गेहूं की फसलें जमीन पर धराशायी हो गई।
रानीपुर|घोड़ाडोंगरीब्लॉकमें रात 12 बजे के बाद तेज हवा के साथ 15 मिनट तक जमकर ओले गिरे। इससे गेहूं की फसलें खेत में आड़ी हो गई है, वहीं ओले से बालियां भी टूटकर खेतों में गिर गई। बुधवार को शाम 5 बजे हीरावाड़ी, रानीपुर, कुही, मेहकार आिद गांवों में आंवले के आकार के ओले गिरे।
चोपना|शोभापुर ग्रामपंचायत में बुधवार शाम 6 बजे के लगभग करीब दस मिनट तक ओले की बारिश हुई। यहां 400 ग्राम के ओले गिरे है।
भैंसदेही|नगरगांवों में मंगलवार की रात आंधी और तेज हवा और गरज के साथ तेज बारिश हुई। बुधवार को पूरे दिन में रुक-रुककर बारिश होती रही।
भीमपुर|बारिशके साथ चली तेज हवा के कारण खेतों में फसलें आड़ी हो गई। नायब तहसीलदार विजय बेलवंशी ने बताया कि नुकसान का राजस्व निरीक्षक से जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
बैतूल। मंगलवार रात रानीपुर क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद करीब 15 मिनट तक आेले गिरे। जिससे गेहूं की खड़ी फसल पर ओले की परत जम गई। बुधवार को भी इस क्षेत्र में शाम 5 बजे ओलावृष्टि हुई। रानीपुर क्षेत्र के कुही गांव में ओले गिरने आड़ी हुई गेहूं की फसल।
बैतूल। चोपना के शोभापुर पंचायत में बुधवार शाम 6 बजे करीब आंवले के बराबर ओले गिरे।