- Hindi News
- तीन कुर्क संपत्तियों की नीलामी करके होगी टैक्स वसूली
तीन कुर्क संपत्तियों की नीलामी करके होगी टैक्स वसूली
तीन कुर्क संपत्तियों की नीलामी करके होगी टैक्स वसूली
बैतूल| टैक्सकी बकाया राशि जमा नहीं करने के कारण कुर्क की गई तीन संस्थानों की प्रापर्टी को वाणिज्यिक कर विभाग नीलाम करेगा। इन तीनों प्रापर्टी की नीलामी वाणिज्यिक कर विभाग 16 फरवरी और 19 फरवरी को करेगा। वाणिज्यिक कर अधिकारी आरडी तिवारी ने बताया कि 16 फरवरी को मे. अग्रवाल कंस्ट्रक्शन घोड़ाडोंगरी की दुर्गा चौक घोड़ाडोंगरी में मकान के रूप में कुर्क की गई संपत्ति को नीलाम किया जाएगा।
मे. गुरूदेव एचपी गैस मुलताई के चैनपुर मुलताई स्थित मकान की नीलामी 19 फरवरी को की जाएगी। आदिश्वर आईल एंड फैट्स लिमिटेड चौथिया मुलताई की फैक्ट्री की नीलामी फैक्ट्री स्थल पर ही की जाएगी।