- Hindi News
- बुआलखापा में फर्जी मतदान की जांच की मांग
बुआलखापा में फर्जी मतदान की जांच की मांग
मुलताई| ग्रामपंचायत भैसादंड के प्राथमिक स्कूल बुआलखापा में फर्जी मतदान होने की शिकायत ग्रामीणों ने जिला निर्वाचन अधिकारी से की है। ग्रामीण रामचंद्र पवार, हेमराज देशमुख ने बताया कि 5 फरवरी को मतदान के दौरान फर्जी तरीके से मतदान किया गया है। मतदान के दौरान दो महिलाएं अन्य महिलाओं के नाम से और एक ग्रामीण भी फर्जी तरीके से मतदान करते हुए पकड़ाया था। जिसकी शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।