पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेंचिंग ग्राउंड के गड्ढे में गंदा पानी, स्कूल में हो रहा उपयोग

ट्रेंचिंग ग्राउंड के गड्ढे में गंदा पानी, स्कूल में हो रहा उपयोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मासोदरोड के किनारे स्थित बने निजी स्कूल में ट्रेंचिंग ग्राउंड में बने गड्ढे का पानी उपयोग हो रहा था। बुधवार को एसडीएम पंकज जैन और नपा सीएमओ मोहम्मद सलीम ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण करने पहुंचे तो इसका खुलासा हुआ। स्कूल में पानी ले जाने के लिए गड्ढे में मोटर पंप लगाकर पाइप लाइन लगी हुई थी। श्री जैन ने तत्काल पीएचई के अधिकारियों को बुलाकर गड्ढे और स्कूल में उपयोग हो रहे पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए। सीएमओ ने नपा कर्मचारियों को मोटर पंप और पाइप लाइन जब्त करने के निर्देश दिए। स्कूल संचालक ने नपा के ट्रेंचिंग ग्राउंड से पानी ले जाने के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली है।

बच्चोंको संक्रमण से बचाने की शिकायत

ट्रेंचिंगग्राउंड के पास निजी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को संक्रमण बीमारी होने का खतरा है। इस संबंध में नगर के राजेंद्र भार्गव ने एसडीएम पंकज जैन से शिकायत की है। श्री भार्गव ने बताया कि नगर से चार किमी दूर मासोद रोड के किनारे नपा का ट्रेंचिंग ग्राउंड बना हुआ है। जहां पर पूरे नगर का कचरा जमा होता है।

ट्रेंचिंग ग्राउंड के गड्ढे में लगी स्कूल की मोटर और पाइप को जब्त किया।