- Hindi News
- कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें: शिवहरे
कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें: शिवहरे
भाजपाइयों ने उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई
सिटीरिपोर्टर|मुलताई
बैरियरनाके पर स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि संपर्ण दिवस के रूप में मनाई। कार्यकर्ताओं ने समाज के हर वर्ग के हर व्यक्ति के विकास का संकल्प लिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश सिंह ने पं. दीनदयाल के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। श्री सिंह ने कहा कि दीनदयाल जी का सपना समाज के हर वर्ग के व्यक्ति का विकास करने का था। उनके सपनों को पूरा करने के लिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ईमानदारी से अपना उत्तरदायित्व निभाना चाहिए। नपा उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठित होकर पार्टी हित में काम करने की जरूरत है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शिवा खंडेलवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने सभी वर्ग के लिए कल्याणकारी योजना बनाई है। लोगों तक योजना पहुंचाकर इसका लाभ दिलाना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के सदस्यता अभियान को तेज करने की समझाइश दी। इस अवसर पर पार्षद हनी खुराना, राजू चोपड़े, वर्षा गढ़ेकर, विनोद ठाकरे, रामदास साहू, मनीष माथनकर,भीम सिंह चंदेल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।