छात्राआें के स्वास्थ्य की जांच की
मुलताई| डिवार्मिंगडे पर कृमिनाशक की गोली खाने के बाद कन्या स्कूल की 32 छात्राओं को जी मचलाने, सिर दर्द और पेट दर्द की शिकायत हो गई थी। बुधवार को बीएमओ डॉ. रजनीश शर्मा ने स्कूल पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। पूरे बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है। बीईओ आई आर खातरकर और बीआरसी अतुल माकोड़े ने भी स्कूल पहुंचकर छात्राओं से चर्चा की। मंगलवार को सभी स्कूलों में बच्चों को कृमि की गोली खिलाई गई थी। गोली खाने के बाद कन्या स्कूल की 32 छात्राओं को जी मचलाने की शिकायत हो गई थी। इस स्थिति में छात्राओं को सरकारी अस्पताल लाया गया था। बुधवार को बीएमओ डॉ. रजनीश शर्मा छात्राओं का हाल जानने स्कूल पहुंचे। सभी छात्राओं की जांच की। छात्राओं ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो रही है। बीआरसी श्री माकोड़े ने बताया कि कुछ छात्राएं स्कूल नहीं आई है। छात्राओं के स्वास्थ्य का भी पता लगाया जा रहा है।