पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सारनी. सलैया में राज्य स्तरीय कुश्ती स्पर्धा का समापन रविवार

सारनी. सलैया में राज्य स्तरीय कुश्ती स्पर्धा का समापन रविवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी. सलैया में राज्य स्तरीय कुश्ती स्पर्धा का समापन रविवार को हुआ। स्पर्धा में हरदा, होशंगाबाद, इटारसी, खंडवा, बैतूल, बांगा, कोटखेड़ी, दहलवाड़ा, बरसाली, मुलताई के पहलवानों ने भाग लिया। स्पर्धा में 70 जोड़ियों के बीच 140 महिला- पुरुष पहलवानों ने भाग लिया। शुभारंभ दोपहर 2 बजे किया गया। शाम 6.30 बजे तक चली स्पर्धा में प्रथम स्थान पर हरदा के गोविंद पहलवान, दूसरे स्थान पर हरदा के कल्लू पहलवान और तीसरे स्थान पर हरदा के अंजू पहलवान रहे। दंगल स्पर्धा का शुभारंभ बैकुंठ धाम के संस्थापक सीताराम दादाजी ने किया। स्पर्धा में महिला और पुरुष पहलवानों ने जमकर दांव-पेंच आजमाए।

कुश्ती | हरदा का गोविंद प्रथम