पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर संवाददाता|मुलताई

नगर संवाददाता|मुलताई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता|मुलताई

नगरके बस स्टैंड परिसर में फ्लोरिंग का काम अब पूरा होगा। 24 साल से राशि नहीं होने से फ्लोरिंग का काम अधूरा पड़ा हुआ है। इससे बारिश में बस स्टैंड पर कीचड़ हो जाता है। यात्रियों की इस समस्या को एसडीएम पंकज जैन और नपा सीएमओ मोहम्मद सलीम ने गंभीरता से लेते हुए फ्लोरिंग का काम पूरा करने के लिए योजना तैयार की है।

यूआईडीएसएसएमटी योजना की राशि से फ्लोरिंग का कार्य किया जाएगा। नगर में 1990 में तत्कालीन एसडीएम प्रमोद गुप्ता ने बस स्टैंड की कायाकल्प बदलने की योजना बनाई थी। पुराने बस स्टैंड को तोड़कर नगर पालिका ने लगभग 70 लाख रुपए से काॅम्प्लेक्स और प्रतिक्षालय का निर्माण किया था। श्री गुप्ता के ट्रांसफर होने के बाद नपा ने लापरवाही बरतना शुरू कर दिया। राशि खत्म होने के बाद फ्लोरिंग का काम नहीं किया। लगभग 20 साल पहले नपा अध्यक्ष के पद पर रहते रवि यादव ने फलोरिंग के कार्य में रूचि ली। इस दौरान कुछ हिस्से में फ्लोरिंग होने के बाद काम रूक गया। अब दोबार फलोरिंग के लिए एसडीएम श्री जैन और नपा सीएमओ मोहम्मद सलीम ने रूचि दिखाई है। सीएमओ श्री सलीम ने बताया कि फलोरिंग के लिए पहले ही तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। फ्लोरिंग के लिए 36 लाख रुपए का स्टीमेट बनाया गया है। राशि नहीं होने से काम नहीं हो रहा है। अब इसे यूआईडीएसएसएमटी योजना में लिया जा रहा है। इसके बाद कार्य तेजी से शुरू कर दिया जाएगा।