- Hindi News
- ललित अध्यक्ष, दुर्गेश बने नवयुवक मंडल के सचिव
ललित अध्यक्ष, दुर्गेश बने नवयुवक मंडल के सचिव
मुलताई| पांचालसुतार (बढ़ई) समाज ने बुधवार को मोक्षधाम में पौधरोपण किया। इसके बाद नवयुवक मंडल का गठन किया गया। समाज के युवाओं ने पौधों को पालने और दूसरों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया है। दोपहर में समाज के लोगों ने मोक्षधाम में पांच सौ पौधे लगाए। पौधरोपण करने के बाद विश्वकर्मा मंदिर में बैठक हुई। सुतार समाज समिति के अध्यक्ष रामदास राऊतकर और सचिव अमृतराव कोलनकर की उपस्थिति में समाज के नवयुवक मंडल का गठन हुआ। ललित महतकर को अध्यक्ष, विलिंद लाडूकर को उपाध्यक्ष, दुर्गेश देऊड़कर को सचिव, राकेश भुजाड़े को सहसचिव और संतोष दिघेकर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कमलाकर मासोतकर को संरक्षक बनाया गया।
मंदिरपहुंच मार्ग की मरम्मत की मांग: पांचालसुतार समाज के युवाओं ने विश्वकर्मा मंदिर पहुंच मार्ग के मरम्मत की मांग की है। इस संबंध में युवाओं ने एसडीएम को ज्ञापन भी दिया। युवाओं ने बताया कि नागपुर रोड पर कामथ सीमा क्षेत्र में विश्वकर्मा मंदिर के सामने ओरिएंटल कंपनी ने सड़क निर्माण किया है। निर्माण के चलते मंदिर पहुंच मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे मंदिर में पहुंचने में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं ने ओरिएंटल कंपनी से मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।