- Hindi News
- मुलताई| स्कूलोंमें होने वाले हाथ धुलाई कार्यक्रम को लेकर गुरुवार
मुलताई| स्कूलोंमें होने वाले हाथ धुलाई कार्यक्रम को लेकर गुरुवार
मुलताई| स्कूलोंमें होने वाले हाथ धुलाई कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को बीआरसी भवन में ब्लॉक के प्रधान पाठकों की बैठक हुई। बैठक में प्रधान पाठकों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को इसके लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। बीआरसी अतुल माकोड़े ने बताया कि 15 अक्टूबर को ब्लॉक के 32 स्कूलों में हाथ धुलाई का कार्यक्रम होगा। छात्र-छात्राओं को साबुन से हाथ धोने के तरीके बताए जाएंगे। इसके साथ ही भोजन के पहले हाथ नहीं धोने से होने वाली बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
मुलताई. हाथ धुलाई कार्यक्रम को लेकर बीआरसी भवन में प्रधानपाठकों की बैठक ली।
बच्चों को िसखाएंगे हाथ धोने का तरीका