पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायआमला में दो शिक्षक मिले अनुपस्थित

रायआमला में दो शिक्षक मिले अनुपस्थित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभातपट्टन के स्कूलों का गुरुवार को डीपीसी ने औचक निरीक्षण किया। राय आमला के प्राथमिक बालक स्कूल से दो शिक्षक नदारद मिले। बघोड़ा के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल में भी अनियमितता मिली। डीपीसी ने शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है। डीपीसी जेएल साहू, एपीसी एसआर माली और पुष्पेंद्र सिंह ने राय आमला, बघोड़ा के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। राय आमला के बालक प्राथमिक स्कूल में दो शिक्षक अनुपस्थित थे। सहायक शिक्षक चंपतलाल झरबड़े 30 जून से बगैर अवकाश के अनुपस्थित है। सहायक शिक्षिका सुशीला खातरकर आकस्मिक अवकाश पर थी। बच्चों का शैक्षणिक स्तर भी कमजोर पाया गया। स्कूल परिसर में मवेशी बंधे हुए थे। बघोड़ा के प्राथमिक बालक और कन्या स्कूल, माध्यमिक स्कूल में भी अनियमितता मिली। श्री साहू ने शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस दिए हैं। इसके बाद प्रभातपट्टन के बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्रावास अधीक्षक को छात्रावास में सफाई रखने के निर्देश दिए।