पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलाशय का गेट तोड़ने वाले उपयंत्री को दे रहे धमकी

जलाशय का गेट तोड़ने वाले उपयंत्री को दे रहे धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोबजलाशय के स्लूस गेट को क्षतिग्रस्त करने वाले जल संसाधन विभाग के उपयंत्री को धमकी दे रहे हैं। जल संसाधन विभाग के उपयंत्री ने थाने में आवेदन देकर उपयंत्री को धमकी देने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

डोब जलाशय का स्लूस गेट एक पखवाड़े पहले कुछ किसानों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। गेट के क्षतिग्रस्त होने के संबंध में उपयंत्री एक मालवी ने जल संसाधन विभाग के एसडीओ को अवगत कराया था। गेट को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को आवदेन दिया गया था। इसके बाद से उपयंत्री को मोबाइल पर बार-बार जान से मारने की धमकी मिल रही है। जिससे उपयंत्री मानसिक रूप से परेशान हो गए है।

वर्तमान में रबी फसल की सिंचाई के लिए नहर की सफाई और वसूली का कार्य चल रहा है। इस कार्य के लिए उपयंत्री को अकेले कार्यस्थल पर जाना पड़ता है। इससे कभी भी कोई घटना हो सकती है। कार्यपालन यंत्री ने गेट क्षतिग्रस्त करने और उपयंत्री को धमकी देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।