- Hindi News
- मुलताई| नगरके मुख्य डाकघर परिसर में गुरुवार को मतदाता पंजीयन
मुलताई| नगरके मुख्य डाकघर परिसर में गुरुवार को मतदाता पंजीयन
मुलताई| नगरके मुख्य डाकघर परिसर में गुरुवार को मतदाता पंजीयन शिविर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 85 आवेदन जमा हुए। मतदाता परिचय पत्र में नाम संशोधित कराने के लिए 43 लोगों ने आवेदन दिए है। इसके अलावा 28 मतदाताओं ने अपना मतदान केंद्र बदलने के लिए भी आवेदन दिए है। सुबह 10 बजे से डाकघर परिसर में मतदाता पंजीयन शिविर शुरू हो गया था। नायब तहसीलदार सविता यादव, के मार्गदर्शन में बीएलओ ने आवेदनों का निपटारा किया। नायब तहसीलदार ने बताया कि 26 सितंबर को डाइट प्रभात पट्टन, 7 अक्टूबर को जनपद पंचायत कार्यालय मुलताई और 10 अक्टूबर को जनपद पंचायत कार्यालय प्रभात पट्टन में शिविर लगाया जाएगा।
85 लोगों ने जमा किए आवेदन