- Hindi News
- मुलताई| प्रभातपट्टन के आष्टा के प्राचीन मां भवानी मंदिर में
मुलताई| प्रभातपट्टन के आष्टा के प्राचीन मां भवानी मंदिर में
मुलताई| प्रभातपट्टन के आष्टा के प्राचीन मां भवानी मंदिर में 25 सितंबर से 9 दिवसीय देवी प्राण प्रतिष्ठा समारोह और देवी पुराण कथा शुरू होंगी। ग्रामीणों ने बताया कि देवी पुराण कथा का वाचन भागवत भूषण पंडित श्रीश्री 1008 संत कमलेश मुरारी द्वारा किया जाएगा। रोजाना दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक कथा होगी। बड़े सरकार महाराज (डोंगरदेव), पं. कपिलदेव शास्त्री (प्रयागराज), पं. गोविंदाचार्य शास्त्री (इलाहबाद) और पं. विनय शंकर शास्त्री (चित्रकुट) के मार्ग दर्शन में प्राण प्रतिष्ठा होगी। शोभायात्रा के साथ अनुष्ठान शुरू होगा। 3 अक्टूबर को पूर्णाहुति, हवन-पूजन और भंडारा प्रसाद के साथ अनुष्ठान का समापन होगा।
आष्टा में प्राण प्रतिष्ठान 25 से