पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृमिनाशक गोली खाने से 30 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

कृमिनाशक गोली खाने से 30 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कन्या स्कूल की छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया

हेल्थरिपोर्टर|मुलताई

स्कूलोंमें मंगलवार को नेशनल डिवार्मिंग डे के तहत बच्चों को पेट की बीमारी (कृमि) दूर करने के लिए एक गोली खिलाई गई। गोली खाने के बाद कन्या स्कूल की 30 छात्राओं को जी मचलाना, सिर दर्द और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई। स्कूल शिक्षिका ने इसकी सूचना अस्पताल को दी। बीएमओ ने वाहन भेजकर छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल में लाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्राओं को छुट्टी दे दी गई। नेशनल डिवार्मिंग डे पर छात्र-छात्राओं को कृमि नाशक दवाई खिलाई गई। कन्या स्कूल में सुबह 11.30 गोली खाने के कुछ देर बाद कक्षा 6 वीं की कुछ छात्राओं को तबीयत खराब होने लगी। छात्राओं को सरकारी अस्पताल लिए। सूचना पर एसडीएम पंकज जैन, सीएमओ मोहम्मद सलीम अस्पताल पहुंचे।

एसडीएम ने छात्राओं से कहा कि गोली से किसी प्रकार का नुकसान नहीं है।

‘दवा का इफेक्ट नहीं होता’

बीएमओडॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि स्कूली बच्चों को 400 एमजी की एलबेन्डाजोल दवा दी गई है। इस दवा से किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होता है। कमजोरी की वजह से गोली खाने के बाद दो घंटे तक मामूली प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है। छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई है। गोली के रिएक्शन की बात सामने नहीं आई है। छात्राओं को जूस और ओआरएस को घोल पिलाया है।

ये बताया छात्राओं ने

कक्षाराखी पवार, उपासना जाधम ने बताया कि स्कूल में सभी को एक-एक गोली खाने के लिए दी थी। गोली को चबाकर खाने को कहा गया था। गोली खाने के बाद चक्कर आने लगा। इसके बाद सिर दर्द और जी मचलने के साथ पेट दर्द भी होने लगा। अस्पताल में उपचार के लिए आई अन्य छात्राओं ने भी यहीं समस्या बताई। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रभात पट्टन में सभी 520 छात्र-छात्राओं को गोली खिलाई।

मुलताई| स्कूल में कृमि की गोली खाने के बाद कन्या स्कूल की छात्राओं को अस्पताल लाया।