वॉल्व खराब, नलों में रहा गंदा पानी
नगरपालिका के जल सप्लाई वाले वाल्व खराब होने से नलों में गंदा पानी रहा है मंगलवार को बैतूल रोड क्षेत्र में नलों से गंदा पानी आने पर लोगों ने जल सप्लाई करने वाले कर्मचारी को खरीखोटी सुनाई। लोगों का कहना है कि नलों से गंदा और बदबूदार पानी रहा है। इससे बीमारी फैल सकती है। जल सप्लाई के लिए नगर पालिका ने जगह-जगह वाॅल्व लगा रखे हैं। अधिकांश वाॅल्व गड्ढों में हैं। वाल्व में लगे स्पेंडल खराब होने से पानी गड्ढों में जमा होता है। यहीं पानी पाइपलाइन में भराकर नलों के माध्यम से घरों तक पहुंच रहा है। मंगलवार को सरकारी अस्पताल के आसपास रहने वालों के घरों में लगे नलों ने गंदा पानी उगला। रामदास देशमुख, राजू बर्डे आदि ने बताया कि नलों गंदा पानी रहा है। जब वाॅल्व के पास जाकर देखा तो वाल्व से पानी निकलकर गड्ढे में जमा हो रहा था। यहीं पानी वाॅल्व के पास से पाइप लाइन में भी पहुंच रहा था।
नपा के तीन वार्डों में रहा गंदा पानी
इससंबंध में जल सप्लाई करने वाले कर्मचारी को बताया तो उसने बताया कि वाॅल्व खराब होने से यह गंदा पानी रहा है। यहीं स्थिति अंबेडकर वार्ड, भगतसिंह और सुभाष वार्ड की है। यहां पर भी लगे वाॅल्व खराब होने से गंदा पानी नलों में रहा है। लोगों का कहना है कि गंदे पानी से बीमारी फैल सकती है। नपा ने वाॅल्व को सुधारना चाहिए। इस संबंध में नपा सीएमओ मोहम्मद सलीम ने बताया कि वाॅल्व खराब होने की शिकायत मिली है। नगर में लगे सभी वाॅल्व बदले जाएंगे।
नपा के पानी सप्लाई करने वाला वाल्व खराब होने से गंदा पानी नालों में रहा है
लापरवाही