पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर कामकाज रखा बंद

अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर कामकाज रखा बंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्य न्यायाधीश कार्यप्रणाली के विरोध में की थी हड़ताल

सिटीरिपोर्टर|मुलताई

मध्यप्रदेशराज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा मुख्य न्यायाधीश की कार्यप्रणाली के विरोध में की जा रही प्रदेश व्यापी हड़ताल में मंगलवार को नगर के अधिवक्ता भी सहभागी हुए। अपर सत्र न्यायालय के अधिवक्ताओं ने काम-काज बंद रखकर सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली को संबोधित ज्ञापन अपर सत्र न्यायाधीश पदमेश शाह को दिया। अभिभाषक संघ अध्यक्ष रवि यादव ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश हाई कोर्ट मप्र की कार्य प्रणाली के विरोध में मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा प्रदेश व्यापी हड़ताल की जा रही है। जिसका मुलताई अभिभाषक संघ पूर्ण समर्थन करता है। एनआर मानकर, आरके मायवाड़, बलरामसिंह वर्मा, चंद्रशेखर सोनी, अनिल गीद, राज दुबे आदि ने राज्य अधिवक्ता परिषद की मांग को जायज ठहराया है।