- Hindi News
- नपा के विशेष कर शिविर में जमा हुए तीन लाख रुपए
नपा के विशेष कर शिविर में जमा हुए तीन लाख रुपए
मुलताई| नगरपालिका वार्डों में विशेष शिविर लगाकर करों की वसूली कर रही है। मंगलवार को नपा ने विवेकानंद वार्ड में शिविर लगाया। शिविर में लोगों ने संपत्तिकर की 45 हजार 650 और जलकर के 6 हजार रुपए जमा किए। छह दिनों से नपा वार्डों में शिविर लगाकर करों की वसूली कर रही है। विभिन्न करों के 3 लाख 19 हजार रुपए की राशि जमा हुई है। राजस्व निरीक्षक विजय राऊत, अंबिका प्रसाद सोनी और वीरेंद्र डहारे ने बताया कि शिविर में नगर के किसी भी वार्ड में रहने वाले आकर करों का भुगतान कर सकते हैं। नपा के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को शिविर की जानकारी और करों का भुगतान करने समझाइश दी।