पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुड़ व्यापारी से मंडी समिति ने वसूले 25 हजार 250 रुपए

गुड़ व्यापारी से मंडी समिति ने वसूले 25 हजार 250 रुपए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| मंडीशुल्क अदा किए बगैर गुड़ का परिवहन करने वाले व्यापारी से मंडी समिति ने 25 हजार 250 रुपए का जुर्माना वसूला। मंडी सचिव शीला खातरकर ने बताया कि तीन दिन पहले मोरखा से चिखलीकला मार्ग पर गुड़ से भरा ट्रक पकड़ा था। ट्रक में 225 क्विंटल गुड़ भरा हुआ था। ट्रक ड्राइवर से मंडी शुल्क से संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए कहा लेकिन ड्राइवर के पास दस्तावेज नहीं थे। इस स्थिति में ट्रक को थाने में खड़ा कराया गया। श्रीमती खातरकर ने बताया कि ट्रक में व्यापारी शेख अजीज का गुड़ भरा हुआ था। व्यापारी से ट्रक में लदे गुड़ का पांच गुना मंडी शुल्क वसूला गया है।