ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ प्रकटोत्सव
मुलताई| ताप्तीतट स्थित गजानन महाराज मंदिर में मंगलवार को ध्वजारोहण के साथ तीन दिवसीय प्रकटोत्सव शुरू हुआ। गजानन महाराज के प्रकटोत्सव के तहत तीन दिनों तक मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान होगे। समिति के राजू पाटनकर ने बताया कि सुबह मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कर प्रकटोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ। सुबह महाराज की प्रतिमा का पूजन हुआ।