पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 70 लाइसेंस रिन्यूअल, 40 के आवेदन आए

70 लाइसेंस रिन्यूअल, 40 के आवेदन आए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोटरसाइिकल से गिरकर ग्रामीण घायल

सारनी| खाद्यलाइसेंस बनाने के लिए मंगलवार को शहर में शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें 70 व्यापारियों ने लाइसेंस रिन्यूवल कराए।

जानकारी देते हुए अधिकारी संदीप पाटिल ने बताया कि सुबह 11 बजे से शिविर रखा गया था। शोभापुर, सारनी और पाथाखेड़ा के व्यापारियों ने इसमें भाग लिया। लाइसेंस की प्रक्रिया करने के लिए राज कंप्यूटर स्थित कियोस्क सेंटर पर सारी सुविधाएं प्रदान की गई थीं। सभी क्षेत्रों के 70 व्यापारियों के खाद्य लाइसेंस रिन्यूवल कर दिए गए हैं। चालीस लोगों ने नए लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन किए हैं। जल्द ही इनके लाइसेंस तैयार कर दिए जाएंगे।

मुलताई| बिसखानके पास बाइक से गिरकर एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में लाया। एंबुलेंस के मनोज और नितिन सोनेकर ने बताया कि बघोली निवासी अजाबराव बाइक से बिसखान से अपने गांव जा रहा था। मार्ग पर स्थित पुलिया पर अचानक बाइक के अनियंत्रित होने से गिर गया। जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई है। उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है।