- Hindi News
- पांसे ने कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया बंध पत्र
पांसे ने कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया बंध पत्र
10 हजार का बंध पत्र भी प्रस्तुत करने के निर्देश
लीगलरिपोर्टर|मुलताई
पूर्वविधायक सुखदेव पांसे के खिलाफ प्रशासन ने धारा 110 की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने नोटिस जारी कर उल्लेख किया है कि पूर्व विधायक सुखदेव पांसे आदतन अपराधी है। जो हमेशा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होकर अपराध घटित कर रहे हैं। अनेक प्रकरण दर्ज होकर न्यायालय में पेश किए कोई सुधार नहीं है। सुखदेव पांसे के आपराधिक कृत्य पर अंकुश लगाने के लिए धारा 110 का इस्तगासा पेश किया है। इस्तगासे में थाना प्रभारी ने उल्लेख कर बताया है कि यह संभावना है कि आप शांति भंग करेंगे या ऐसा कोई कार्य करेंगे। जिससे संभवत: सदाचार और शांति भंग होगी।
अनुविभागीय अधिकारी के न्यायालय से जारी नोटिस में सुखदेव पांसे को 4 फरवरी को उनके न्यायालय में उपस्थित होकर दस हजार का बंध पत्र और इतनी ही राशि की प्रतिभूति सहित बंध पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। सुखदेव पांसे ने न्यायालय में उपस्थित होकर बंध पत्र प्रस्तुत नहीं किया है।
बैतूल| जिलाकांग्रेस कमेटी मुलताई के पूर्व विधायक सुखदेव पांसे के खिलाफ धारा 110 का इस्तगासा पेश करने से कांग्रेसी नाराज हैं। कांग्रेसियों ने गुरुवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समीर खान ने कलेक्टोरेट में कहा कि मुलताई के दो बार विधायक रह चुके सुखदेव पांसे के खिलाफ धारा 110 के तहत (आदतन अपराधी) इस्तगासा पेश किया गया है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने 7 दिनों के अंदर इस्तगासा वापस नहीं लिया, तो वे इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मुलताई दौरे के दौरान पूर्व विधायक श्री पांसे के पवित्र ताप्ती नदी को मप्र गान में शामिल किए जाने की मांग किए जाने पर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। यह बैतूल जैसे शहर में अशांति फैलाने जैसा है। कांग्रेस इसका विरोध करती है।
कांग्रेस की आंदोलन चेतावनी, प्रदेशाध्यक्ष करेंगे नेतृत्व