पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसीलदार को देख मवेशी ले जाने वाले भागे

तहसीलदार को देख मवेशी ले जाने वाले भागे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| प्रभातपट्टनमें बुधवार रात को तहसीलदार और पटवारियों ने मिलकर महाराष्ट्र के कत्ल खाने जा रहे 24 मवेशियों को पकड़ा। अधिकारियों को देखकर मवेशी ले जाने वाले भाग गए। रात में दो युवक मवेशियों को मारते-पीटते महाराष्ट्र की ओर ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तहसीलदार अनिल सोनी को दी। सूचना पर श्री सोनी, पटवारी वासुदेव देशमुख, दिनेश कवड़े, राजेश सलामे जैन मंदिर के पास पहुंचे। अधिकारियों को देखकर मवेशी ले जाने वाले भाग गए। पटवारी वासुदेव देशमुख की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात दो लोगों पर केस दर्ज किया।