- Hindi News
- नागपुर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज को लेकर दी चेतावनी
नागपुर-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज को लेकर दी चेतावनी
नागपुर-रीवाएक्सप्रेस ट्रेन का नगर में स्टॉप नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी है। स्टॉपेज नहीं मिलने पर नगरवासी ने आंदोलन की रूपरेखा बनाना शुरू कर दिया है। 18 फरवरी के बाद आंदोलन किया जाएगा। पवित्र नगरी का दर्जा मिलने के बाद नगर में मां ताप्ती के दर्शन के लिए श्रद्धालु आते हैं। ट्रेनों के स्टॉपेज नहीं होने से परेशानी होती है। लंबे समय से नगरवासी ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग कर रहे हैं। पहले से चल रही ट्रेनों के साथ नई शुरू होने वाली ट्रेन का भी स्टॉपेज नहीं मिल रहा है।
पुतला जलाने की तैयारी
समाजवादीपार्टी ने नागपुर-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज नहीं मिलने पर डीआरएम को ज्ञापन देने और विधायक का पुतला जलाने की चेतावनी दी है। सपा नेता अनिल सोनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक सुखदेव पांसे ने अपने कार्यकाल में तीन ट्रेनों के स्टॉपेज कराए थे। अब क्षेत्र में भाजपा का विधायक, सांसद हैं। इसके बाद भी जनप्रतिनिधि ट्रेन का स्टॉपेज नहीं करा पा रहे हैं। ट्रेन का स्टॉपेज नहीं मिलने पर जनसंगठनों के साथ मिलकर 18 फरवरी के बाद विधायक का पुतला दहन किया जाएगा।