पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक बोले मैं दिलाऊंगा मुआवजा

विधायक बोले- मैं दिलाऊंगा मुआवजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोदिनों से मौसम खराब होने के कारण रबी फसलों काे खासा नुकसान हुआ है। आसपास के गांवों में फसलें आड़ी हो गईं। गुरुवार को आमला विधायक चैतराम मानेकर ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं उनका सर्वे कराया जाएगा। सरकार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

विधायक श्री मानेकर और अन्य नेताओं ने गुरुवार को दोपहर बाद सीता कामथ, केरिया, छूरी, मड़काढाना, सलैया गांव का निरीक्षण किया। किसान मोर्चा के अध्यक्ष एकराज यादव ने बताया कि क्षेत्र के ज्यादातर किसानों की रबी फसलों को नुकसान हुआ है। गेहूं की फसलें खेतों में आड़ी हो गई हैं। वहीं चने की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने विधायक से किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की बात को सरकार तक पहुंचाएंगे। मुआवजा दिलाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा राजस्व विभाग जल्द ही फसलों का सर्वे करेगा। विधायक के साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह भी मौजूद थे।

ओले और बारिश से फसलों को नुकसान

शाहपुर| ब्लॉकमें दो दिनों से तेज हवा के साथ हो रही बारिश और ओले गिरने से मंडई, केसिया सहित अन्य गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। तेज हवा से बरबटपुर, रायपुर, पावर झंडा, जामनगरी सहित अन्य गांव में फसलें आड़ी हो गई है। पावरझंडा के शिवकुमार मालवीय ने बताया कि रायपुर आसपास के गांवों में गेहूं की फसलें आड़ी हो गई है। पाढर ढाना और छुरी में बुधवार को हुई ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है। बुधवार को शाम 5 बजे चने आंवले के आकार के ओले करीब 10 मिनट तक गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है।

मुलताई| नगरसहित ग्रामीण क्षेत्र में दूसरे दिन गुरुवार को सुबह भी तेज हवा के साथ एक घंटे बारिश हुई। इस दौरान लगभग 15 मिनट तक बेर के आकार के ओले भी गिरे। ओले और हवा आंधी से गेहूं और सब्जी की फसल को नुकसान होने की संभावना है। सुबह 5 बजे से तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ बेर के आकार के ओले भी गिरे। बिरूल बाजार में भी ओले के साथ बारिश हुई। भूपेश सोनी ने बताया कि तेज हवा आंधी, बारिश और ओले से गेहूं की फसल खेतों में आड़ी हो गई है। ओले से टमाटर और गोभी की फसल को नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि मंगलवार रात भी क्षेत्र में हवा आंधी के साथ बारिश और ओले गिरे थे। अचानक मौसम में आए परिवर्तन से किसान चिंतित हो गए है।

ओलावृष्टि