बिरुलबाजार में खोदे तालाब की जांच शुरू
नगरपालिका की पूर्व परिषद द्वारा मासोद रोड और बिरूल बाजार रोड के किनारे खोदे गए तालाब की जांच भी की जा रही है। गुरुवार को एसडीएम पंकज जैन और तहसीलदार एके डेहरिया ने बिरूल बाजार रोड के किनारे तालाब का निरीक्षण किया। मासोद रोड के किनारे खोदे गए तालाब की नपाई की गई। नपा की पूर्व परिषद ने 30 मई 2012 को पीआईसी की बैठक में मासोद रोड के किनारे जमीन पर तालाब खोदने का प्रस्ताव लिया था। परिषद का मानना था कि तालाब बनने से क्षेत्र के ट्यूबवेल और कुओं का जल स्तर बढ़ेगा। राजेंद्र भार्गव ने तालाब खुदाई में निकली मुरम को बेचने की शिकायत मप्र शासन जन शिकायत निवारण विभाग को की थी। शिकायत पर एसडीएम ने मासोद रोड के किनारे खोदे गए तालाब की मुरम, खनिज विभाग की अनुमति, कितने क्षेत्र में खुदाई की गई।
तालाब की जांच करते अधिकारी।