- Hindi News
- अतिक्रमण हटाया और कार्रवाई की चेतावनी दी
अतिक्रमण हटाया और कार्रवाई की चेतावनी दी
ताप्तीपरिक्रमा मार्ग से 15 दिन पहले प्रशासन ने अस्थाई अतिक्रमण हटाया था। इसके बाद दोबारा परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण हो गया। गुरुवार को एसडीएम पंकज जैन, तहसीलदार अशोक डेहरिया और सीएमओ मोहम्मद सलीम ने परिक्रमा मार्ग पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों को हटाया। दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। एसडीएम ने परिक्रमा मार्ग पर स्थाई रूप से अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी करने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। परिक्रमा मार्ग पर आरती द्वार से लेकर दशवां घाट तक पूजन सामग्री बेचने वाले अस्थाई अतिक्रमण कर लेते हैं।
नगरपालिका ने पूजन सामग्री वालों को गजानन मंदिर के पास खाली जगह में दुकान लगाने के निर्देश दिए थे। भी दुकानदार मार्ग के किनारे ही दुकान लगा रहे हैं। एसडीएम श्री जैन ने गजानन मंदिर के पास से गुजरने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए रैलिंग लगाने के भी निर्देश दिए है।