पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्युत सेवा शिविर में सिर्फ 33 लोगों ने बताई समस्या

विद्युत सेवा शिविर में सिर्फ 33 लोगों ने बताई समस्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली कंपनी नहीं कर पाई प्रचार-प्रसार

सिटीरिपोर्टर|मुलताई

नगरके बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण के लिए गुरुवार को विद्युत वितरण कंपनी ने विद्युत सेवा शिविर लगाया। शिविर का प्रचार-प्रसार नहीं होने से उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिला। शिविर में समस्याओं के निवारण के लिए मात्र 33 आवेदन ही जमा हुए।

शिविर का शुभारंभ विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नपाध्यक्ष हेमंत शर्मा और नपा उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे ने किया। शिविर का पहले से प्रचार नहीं होने से इसकी जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पाई। दोपहर तीन बजे तक 33 लोगों ने शिविर में पहुंचकर विद्युत समस्या से संबंधित आवेदन जमा किए। विद्युत वितरण कंपनी के कार्य पालन यंत्री एलडी त्रिपाठी, सहायक यंत्री एके चतुर्वेदी, अमरेश शुक्ला आदि ने बताया कि तीन आवेदन मीटर से संबंधित, छह आवेदन बिजली बिल, 17 नए कनेक्शन और 6 आवेदन विद्युत पंप कनेक्शन के प्राप्त हुए है। जिनका निराकरण समय सीमा में किया जाएगा। श्री त्रिपाठी ने बताया कि विद्युत वितरण केंद्र मुलताई ग्रामीण के लिए 13 फरवरी को विद्युत सेवा शिविर लगाया जाएगा। शिविर में मीटर खराब, मीटर रीडिंग, नया कनेक्शन सहित अन्य समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।